छत्तीसगढ़

Sughhar Chhattisgarh: विष्णु के सुशासन की एक और पहल, छत्तीसगढ़ में लॉन्च होगा ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में जल्द ही ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान शुरू किए जाने की जानकारी दी है। इस अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान का संचालन प्रदेश के 23 जिलों में किया जाएगा। पहले चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों को शामिल किया गया है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए प्रशासनिक अमला गांव-गांव और शहरों के वार्डों तक पहुंचेगा तथा पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा। अभियान के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन लोगों को अब तक किसी कारणवश योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और शासन की योजनाओं की प्रभावशीलता भी बढ़ेगी। सरकार का प्रयास है कि हर पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और समावेशी विकास का लक्ष्य साकार हो।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search