छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में जुटे देशभर के राज्य निर्वाचन आयुक्त, स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर होगा मंथन

रायपुर। 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आयोजन 16 और 17 सितंबर को नवा रायपुर अटल नगर में किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किया। इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन की मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कर रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आयोजन देश के अलग-अलग राज्यों में प्रतिवर्ष किया जाता है। इससे पहले वर्ष 2014 में भी छत्तीसगढ़ में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

सम्मेलन में देशभर से विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होने पहुंच चुके है। इस दौरान स्थानीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी, विश्वसनीय और सहभागी बनाने के लिए निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। खास तौर पर त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अमेरिका के विशेषज्ञ भी होंगे शामिल

सम्मेलन में लोकतांत्रिक निर्वाचन से जुड़े विषयों पर प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी, अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। वे निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

EVM तकनीक पर भी होगी चर्चा

अजय सिंह के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से जुड़े विषय विशेषज्ञ भी सम्मेलन में शामिल होंगे।दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ EVM की नवीनतम तकनीक और तकनीकी प्रगति से संबंधित जानकारी सम्मेलन में प्रस्तुत करेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search