छत्तीसगढ़

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कार्यकर्ताओं को चाय-भोजन परोसते आए नजर

रायपुर/बेलतरा। भाजपा के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह वीडियो खुद विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सकारात्मक चर्चा हो रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वीडियो में विधायक सुशांत शुक्ला कार्यकर्ताओं को चाय पिलाते और स्वयं भोजन परोसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है—“नेतृत्व पद से नहीं, सेवा और संवेदना से होता है।” इस वीडियो को लेकर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। लोग इसे जमीनी नेतृत्व, सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की तस्वीरें और संदेश जनप्रतिनिधियों को जनता से जोड़ने का काम करते हैं, वहीं कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी मजबूती देते हैं। विधायक का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search