छत्तीसगढ़

Plane Crash Rumour: जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर अफवाह, राज्य सरकार ने किया खंडन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में प्लेन क्रैश होने की खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। राज्य सरकार ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसके पहले जशपुर के नारायणपुर की पहाड़ियों में विमान दुर्घटना की खबरें प्रसारित की गईं, जिसके बाद क्षेत्र में भ्रम की स्थिति बन गई।

सरकार ने किया स्पष्ट कि कोई हादसा नहीं हुआराज्य सरकार और प्रशासन ने साफ किया है कि जशपुर जिले में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। संबंधित एजेंसियों से भी जानकारी ली गई, जिसमें कहीं भी विमान दुर्घटना की पुष्टि नहीं मिली।

लोगों से अपील—अफवाहों पर न दें ध्यान

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर महज एक अफवाह साबित हुई है। राज्य सरकार ने इस पर तत्काल स्पष्टता देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

धुएं को समझ लिया गया प्लेन क्रैश

स्थानीय स्तर पर जंगल में आग लगने से घना धुआं उठा, जिसे कुछ लोगों ने विमान हादसे से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। देखते ही देखते यह खबर कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच गई और भ्रम की स्थिति बन गई।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search