छत्तीसगढ़

Teachers Recruitment in Chhattisgarh: 5,000 शिक्षकों की होगी भर्ती, DPI ने जारी किया आदेश

रायपुर।छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में लगभग 5,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, यह भर्ती पूर्व में जारी शिक्षक भर्ती आदेश का विस्तार है।

उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में 4,708 शिक्षक पदों पर भर्ती का प्रावधान किया गया था। अब उसी आदेश में अतिरिक्त पद जोड़ते हुए भर्ती संख्या बढ़ाई गई है।

292 सहायक शिक्षक पद भी शामिल

नए आदेश के तहत 292 सहायक शिक्षक भर्ती पद भी जोड़े गए हैं, जिससे कुल भर्ती संख्या लगभग 5,000 तक पहुंच गई है। इससे प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button