देशमनोरंजन

मुंबई ब्रेकिंग: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग, मची सनसनी

मुंबई। मायानगरी मुंबई से देर रात एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना बीती रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खोखे और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना के वक्त रोहित शेट्टी और उनका परिवार घर में मौजूद था या नहीं, इस पर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की संख्या, पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह को लेकर जांच जारी है।फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button