छत्तीसगढ़देशराजनीति

CM विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम पटना जाएंगे, बिहार चुनाव नामांकन रैली में दिखेगा छत्तीसगढ़ BJP का दम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पटना रवाना होंगे। वे 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी। अरुण साव ने बताया कि पार्टी हाईकमान से उन्हें बिहार जाने का निर्देश मिला है। नामांकन रैली में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम और डिप्टी सीएम नितिन नबीन जो छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश प्रभारी उनकी नामांकन रैली के साथ अन्य विधायकों की नामांकन रैली में शामिल होंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य मंत्रियों की चुनावी ड्यूटी भी लगाई जाएगी। वहीं भाजयुमो (BJYM) का एक दल भी दिल्ली में विशेष ट्रेनिंग लेकर बिहार में प्रचार अभियान में हिस्सा लेगा।

Screenshot 20250905 134401डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा — “हमें 16-17 अक्टूबर को नामांकन रैली में जाने का निर्देश मिला है। मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री भी शामिल होंगे।”

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button