छत्तीसगढ़देश

छत्तीसगढ़ के BJP नेताओं को दिल्ली में JP नड्डा देंगे डिनर

बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय नेताओं को मिला विशेष निमंत्रण

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 नवंबर को दिल्ली में विशेष डिनर का आयोजन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उन भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को बुलाया गया है जिन्होंने हाल ही में बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। कई विधायकों, संगठन पदाधिकारियों और प्रदेश स्तर के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा का यह डिनर बिहार में पार्टी के चुनाव अभियान में मेहनत करने वाले नेताओं का सम्मान है। छत्तीसगढ़ से गई प्रचार टीमों ने अलग-अलग जिलों में बूथ संपर्क, जनसभाओं और संगठनात्मक बैठकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण:जायसवाल

डिनर डिप्लोमेसी पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निमंत्रण को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा जेपी नड्डा जी भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को डिनर दे रहे हैं। मैं हमारे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ और नड्डा जी का आभार व्यक्त करता हूँ। जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व का यह सम्मान उत्साह बढ़ाने वाला है।

विशेष डिनर में बिहार चुनाव प्रचार में गए विधायक,संगठन के पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि शामिल हैं। हालांकि आधिकारिक सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

26 नवंबर को होगा आयोजन

डिनर कार्यक्रम 26 नवंबर, दिल्ली में निर्धारित है। माना जा रहा है कि इसमें बिहार चुनाव के अनुभव साझा किए जाएंगे और आगामी राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए रणनीतिक दिशा भी तय की जा सकती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search