छत्तीसगढ़

रायपुर में कल Ind Vs SF वनडे मैच: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की अहम एडवाइजरी, कई रूटों पर लगेगा प्रतिबंध

रायपुर। राजधानी रायपुर में कल इंडिया–साउथ अफ्रीका वन डे मैच के लिए राजधानी पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापक ट्रैफिक प्लान और पार्किंग गाइडलाइन जारी की है। खिलाड़ियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और दर्शकों की सुगम आवाजाही के लिए विशेष उपाय किए गए हैं।

🔴 वाहनों पर प्रतिबंध

मैच के दौरान दोपहर 12 बजे से रात 1बजे तक मध्यम व भारी माल वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस का कहना है कि नियम का पालन न करने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

दर्शकों के लिए रूट एवं पार्किंग व्यवस्था

रायपुर शहर से आने वाले दर्शक➡ चीचा स्टेडियम तिराहा → सत्य साईं अस्पताल रोड- अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग

👉 यहाँ से पैदल स्टेडियम पहुँचेंगे

बिलासपुर रूट से आने वाले दर्शक परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग (पूर्व दिशा)

👉 पार्किंग से पैदल स्टेडियम पहुँचना होगा

बलौदाबाजार–खरोरा से आने वाले दर्शक➡ NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग👉 आगे पैदल प्रवेश

जगदलपुर–धमतरी मार्ग से आने वाले दर्शक➡ सेंध तालाब होकर सत्य साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग

👉 पैदल स्टेडियम पहुँचेंगे

दुर्ग–भिलाई रूट से आने वाले दर्शक सत्य साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग

👉 पैदल प्रवेश

महासमुंद–सरायपाली रूट से आने वाले दर्शक परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग (पूर्व दिशा)

👉 पैदल स्टेडियम पहुँचना होगा

पासधारी वाहनों को A, B, C, D, E, F और G निर्धारित पार्किंग ज़ोन में प्रवेश मिलेगा।बिना मैच पास वाले वाहनों को स्टेडियम प्रवेश पर अनुमति नहीं मिलेगी।

मैच को लेकर पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि दर्शक निर्धारित मार्ग और पार्किंग का ही उपयोग करें।अनावश्यक भीड़ और जाम से बचने आवश्यक सहयोग दें। स्टेडियम परिसर के आसपास वाहन खड़ा न करें।ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि दर्शक समय से पहले स्टेडियम के लिए निकलें, ताकि सुरक्षा जांच एवं पार्किंग में असुविधा न हो।

🚫 मैच के दौरान स्टेडियम में इन चीजों पर प्रतिबंध

1️⃣ शराब, बीड़ी–सिगरेट, गुटखा–तंबाखू, माचिस–लाइटर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ

2️⃣ बॉटल, कैन, टिफिन, वाद्य यंत्र

3️⃣ कुर्सी, स्टूल, छाता, रूल, ब्लेड, स्केट्स, बोर्ड, डंडा, हॉकी स्टिक, झंडा

4️⃣ आग्नेय अस्त्र, फटाका, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, धारदार व अन्य खतरनाक सामग्री

5️⃣ खाद्य सामग्री (बच्चों के खाद्य पदार्थ छोड़कर) एवं कांच के कंटेनर

6️⃣ हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, कागज़ का पैकेट

7️⃣ लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेज़र लाइट, इंडिकेटर लाइट, फ़्लैश लाइट

8️⃣ परफ्यूम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज, पेन, पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाला गेंद

9️⃣ लाउड हैलर, सीटी, हॉर्न, रेडियो, भड़काऊ या संकट पैदा करने वाले संकेत, जानवर

🔟 प्रचार सामग्री एवं सभी प्रकार के सिक्के

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search