कल भाजपा प्रदेश कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, निकाय और पंचायत उपचुनाव पर होगा मंथन

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल 12 मई को शाम 6 बजे भाजपा प्रदेश कोर कमेटी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अगले दिन 13 मई को सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठकों में पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव एवं शोक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश 12 मई को कोर ग्रुप एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे तथा 13 मई को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।




