छत्तीसगढ़

शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : राज्यपाल रमेन डेका

एसईसीएल डीएवी विद्यालय बिलासपुर में आयोजित हुआ ‘द्रोणाचार्य संगम’ शिक्षक सम्मान समारोह

बिलासपुर। एसईसीएल डीएवी विद्यालय, बिलासपुर में ‘द्रोणाचार्य संगम’ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन के अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।समारोह में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित डीएवी विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है और इस दौरान शिक्षक उनके ज्ञान, व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक से प्राप्त सीख का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर रहता है।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता। सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन जरूरी है। कार्य को टालने की प्रवृत्ति और आलस्य से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। व्यक्ति को हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि समाज ने हमारे लिए क्या किया, बल्कि यह विचार करना चाहिए कि हमने समाज के लिए क्या किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा अपने ज्ञान एवं क्षमता का उपयोग सकारात्मक योगदान के लिए करने का आह्वान किया।

समारोह में बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील जैन, एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, एसईसीएल डीएवी बिलासपुर के प्राचार्य के. पार्थिपन, डीएवी बिलासपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय सहायक अधिकारी मौलिका मुखर्जी तथा एसईसीएल डीएवी कोरबा की प्राचार्य सुचित्रा शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा एसईसीएल एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search