छत्तीसगढ़

बंगाल और असम के रुझान से गदगद CM साय बोले- यह लोकतंत्र और भाजपा सरकारों के सुशासन की बड़ी जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को मिल रहे स्पष्ट बहुमत के संकेतों पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं और यह “लोकतंत्र की जीत” है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बहुमत के संकेतों पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर भरोसा जताया है।

बलरामपुर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत: सोमवार सुबह मुख्यमंत्री बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रविवार से ही बलरामपुर प्रवास पर थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ लंबी चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया और स्थानीय क्षेत्रीय समस्याओं को भी सुना।इसके बाद मुख्यमंत्री साय बलरामपुर से रवाना हो गए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search