छत्तीसगढ़

‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ को लेकर जबरदस्त उत्साह, अब बारी है निमंत्रण राइड की – पूरा छत्तीसगढ़ होगा शामिल

जगदलपुर। बस्तर अब सिर्फ अपनी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर और बाइकिंग के बड़े मंच के रूप में भी उभर रहा है। पहली बार आयोजित होने जा रही ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ को लेकर बाइक प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से राइडर्स लगातार रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।

गरुड़ा – द राइडर्स क्लब द्वारा 4 अप्रैल को आयोजित इस मेगा इवेंट में सैकड़ों राइडर्स के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के मुताबिक, हर दिन बड़ी संख्या में नए राइडर्स इस इवेंट से जुड़ रहे हैं, जिससे बस्तर में बाइकिंग कल्चर को नई पहचान मिलने जा रही है।

अब बारी है निमंत्रण राइड की – पूरा छत्तीसगढ़ होगा शामिल!

दिनांक: 24-03-2026 | Bastar to Central CG Ride

🔸 जगदलपुर – सुबह 6:00 बजे (मां दंतेश्वरी मंदिर)

🔸 कोंडागांव – 7:00 से 8:00 बजे

🔸 केशकाल – 9:30 से 10:30 बजे

🔸 कांकेर – 12:00 से 1:30 बजे

लंच ब्रेक – 2:00 से 3:00 बजे

🔸 चरामा – 4:30 से 5:00 बजे

🔸 धमतरी – 5:30 से 6:30 बजे

🔸 पाटन – रात 8:00 बजे (ठहराव: Dream Moto Track)

दिनांक: 25-03-2026 | Ride Towards Capital

पाटन → भिलाई (2 घंटे रुकना) → रायपुर

बस्तर बनेगा बाइकिंग टूरिज्म का नया हब

यह आयोजन सिर्फ एक राइडर्स मीट नहीं, बल्कि बस्तर की पहचान को देशभर में फैलाने का बड़ा मंच बनेगा। राइडर्स को बस्तर के खूबसूरत जंगल, घाटियां, जलप्रपात और पर्यटन स्थलों का अनुभव कराया जाएगा। साथ ही वे यहां की पारंपरिक संस्कृति, वेशभूषा और स्थानीय व्यंजनों से भी रूबरू होंगे।

रफ्तार के साथ सुरक्षा का संदेश

इस इवेंट के जरिए राइडर्स लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश भी देंगे। अनुभवी बाइकर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को जिम्मेदार राइडिंग के लिए प्रेरित करेंगे।

✨ इवेंट में क्या रहेगा खास

• बाइक शो और प्रदर्शनी

• स्टंट और एडवेंचर राइडिंग शो

• बेस्ट मॉडिफाइड, विंटेज और सुपरबाइक अवॉर्ड

• बस्तर टैलेंट शोकेस

• पारंपरिक फूड फेस्टिवल

बस्तर के लिए बड़ा मौका: यह आयोजन बस्तर को एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभाग भी इस आयोजन से जुड़े हैं, जिससे इसे और भव्य बनाया जा रहा है।

📞 रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क: 7240839494 आयोजकों ने सभी बाइक लवर्स और आम जनता से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button