छत्तीसगढ़

राइफल साफ करते वक्त अचानक चली दो गोलियां, CISF प्रधान आरक्षक की मौत; बचेली कैंप में हादसा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में CISF के एक प्रधान आरक्षक की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। हादसा बुधवार को बचेली स्थित CISF कैंप में हुआ, जहां जवान अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक दत्तात्राया कैंप में अपनी सर्विस राइफल AK-47 की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो गोलियां चल गईं, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

घटना के तत्काल बाद जवान को उपचार के लिए बचेली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है।

अधिकारियों के अनुसार प्रधान आरक्षक दत्तात्राया महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search