छत्तीसगढ़

UPSC RESULTS: छत्तीसगढ़ के युवाओं ने लहराया परचम, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल की 35वीं रैंक

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़ के चार युवाओं ने सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रायपुर जिले के गुढ़ियारी निवासी वैभवी अग्रवाल ने यूपीएससी में हासिल की 35वीं रैंक हासिल की है,जबकि एमसीबी जिले की दर्शना सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 283वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने 623वीं रैंक, रायपुर के रौनक अग्रवाल ने 772वीं रैंक और संजय डहरिया ने 946वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

इन सभी अभ्यर्थियों की सफलता को छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर इन युवाओं ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है।

सफतला पर सीएम विष्णु देव साय समेत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा लगातार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं के कठोर परिश्रम, एकाग्रता और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। श्री देव ने चयनित सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रौनक अग्रवाल के घर पहुंचकर दी बधाई

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल की है। गुढ़ियारी निवासी वैभवी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे रायपुर शहर में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

इधर, यूपीएससी में चयनित रौनक अग्रवाल को बधाई देने के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह उनके निवास पहुंचे। कलेक्टर ने रौनक अग्रवाल को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि प्रोजेक्ट अनुभव के तहत रौनक अग्रवाल ने अपना साक्षात्कार भी दिया था। यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में रायपुर के युवाओं की लगातार सफलता से शहर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button