छत्तीसगढ़

राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को बड़ी सौगात, साल के अंतिम दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति

रायपुर। साल के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा एवं उपमुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है। इस निर्णय को पुलिस अधिकारियों के हित में लिया गया उत्साहवर्धक और मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत अधिकारियों की सूची

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में — रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला तथा अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे नए साल से पहले सकारात्मक संदेश देने वाला बताया है। माना जा रहा है कि इन पदोन्नतियों से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को और मजबूती मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search