छत्तीसगढ़

पीएम आवास के नाम पर कथित वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से कथित तौर पर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। मामला कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत कोलियारी का है। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों के नाम पर हितग्राहियों से अवैध रूप से रकम ली जा रही है। शिकायत में पंचायत के पंच चिंता राम पर अलग-अलग हितग्राहियों से 15-15 हजार रुपये नगद लेने का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वहीं, ग्रामीणों ने आवास मित्र चुनेंद्र साहू पर भी एक हितग्राही से 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई : कलेक्टर

शिकायत के बाद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल ग्रामीणों के आरोपों की जांच के बाद ही कथित वसूली की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search