छत्तीसगढ़

रामदास आठवले का बड़ा बयान: जातिवाद खत्म हो तो आरक्षण छोड़ने को तैयार

रायपुर। देशभर में आरक्षण व्यवस्था को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे आठवले ने कहा कि अगर देश से जातिवाद खत्म हो जाता है तो वह आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जातिवाद खत्म नहीं होता, तब तक आरक्षण लागू रहेगा।

आज भी दलित-आदिवासियों पर अत्याचार : आठवले

आरक्षण का विरोध करने वालों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में जाति के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है। संविधान के अनुच्छेद 17 के तहत अस्पृश्यता को समाप्त किया गया है, लेकिन इसके बावजूद आज भी दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार के मामले सामने आते हैं।उन्होंने कहा कि जातिवाद खत्म होने तक आरक्षण की व्यवस्था जारी रहनी चाहिए और इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए।

कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब केवल टिप्पणी करने तक सीमित है और देश का विकास नहीं कर सकता। आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास तेजी से होने का दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दलितों की सेवा करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सक्षम है।

रायपुर-बिलासपुर में कार्यक्रम:अपने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर आठवले ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर में उनके विभिन्न कार्यक्रम हैं। रायपुर नगर निगम के अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं को लेकर बैठक भी होगी। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search