छत्तीसगढ़

DGCA की स्वीकृति से बिलासपुर एयरपोर्ट बनेगा ऑल-वेदर हब, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान : CM साय

रायपुर। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय DGCA द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से उन्नत कर 3C-ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय को छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑल-वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति मिलने से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में सुरक्षित विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे न केवल क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि यात्रियों को अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और सुविधाजनक हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देगा। बेहतर हवाई संपर्क से औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह एयरपोर्ट राज्य की आर्थिक गतिविधियों का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तीव्र गति से विकास हो रहा है।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलना पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई दिशा देगा तथा राज्य को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search