छत्तीसगढ़

कोरबा: स्कूल में नशे में मिले 7 छात्र, दो छात्राएं सिगरेट पीती दिखीं, 5 छात्र गांजा फूंकते नजर आए

वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन सख्त, अभिभावकों की बैठक बुलाकर सातों विद्यार्थियों को TC जारी करने का नोटिस

कोरबा। जिले के कोरबी धतूरा स्थित एक स्कूल में नशे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां सात स्कूली बच्चे कथित तौर पर नशे की हालत में मिले। इनमें कक्षा 9वीं की दो छात्राएं सिगरेट पीती नजर आईं, जबकि पांच छात्र गांजा का सेवन करते दिखाई दिए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन हरकत में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद सातों विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) जारी करने का नोटिस दिया गया है।

स्कूल में विद्यार्थियों के बीच नशे के सेवन का मामला सामने आने से शिक्षा जगत और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है। हालांकि, मामले में संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक जांच और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search