छत्तीसगढ़राजनीति

अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलवाद पर सियासी घमासान, अमरजीत भगत ने पूछे तीन सवाल; CM साय का पलटवार

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने नक्सलवाद के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री से कई सवाल पूछते हुए केंद्र सरकार की नीति पर निशाना साधा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सवाल पूछने का कोई हक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी और उसके असहयोगात्मक रवैये के कारण प्रदेश में नक्सलवाद बना रहा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

अमरजीत भगत ने उठाए ये सवाल

अमरजीत भगत ने नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों और नक्सलमुक्त पंचायतों को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा कि नक्सलमुक्त घोषित पंचायतों को एक-एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि कब दी जाएगी? यदि सरकार राशि देना चाहती है तो पंचायतों को 10-10 करोड़ रुपये क्यों नहीं दिए जा रहे?

इसके अलावा उन्होंने खनिज संपदा को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि खनिजों को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की साजिश क्यों की जा रही है।

भगत ने आत्मसमर्पण करने वाले सशस्त्र नक्सलियों के साथ सरकार के व्यवहार पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि जिन लोगों ने कभी क्षेत्र में दहशत फैलाई, उन्हें सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि नक्सलवाद के नाम पर जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई कब होगी?

कांग्रेस के सवालों पर CM साय का पलटवार

अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सवाल पूछने का कोई हक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी। कांग्रेस के असहयोगात्मक रवैये के कारण ही छत्तीसगढ़ में नक्सली लंबे समय तक बने रहे।

इस तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलवाद, आदिवासियों की रिहाई, नक्सलमुक्त पंचायतों के विकास और खनिज संपदा जैसे मुद्दों पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, ऊर्जा क्षेत्र पर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से रायपुर लौट आए हैं। अपने दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि वे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट में शामिल हुए। इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे कार्यों और नई तकनीकों को देखने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊर्जा क्षेत्र में देश को आगे ले जा रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search