छत्तीसगढ़अपराध

रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 से 10 लाख में होता था बच्चों का सौदा, 3 महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रायपुर कमिश्नरेट की आजाद चौक पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह गरीब और असहाय गर्भवती महिलाओं को मुफ्त डिलीवरी और इलाज का झांसा देकर रायपुर बुलाता था। इसके बाद प्रसव के बाद नवजात बच्चों को बेचने का दबाव बनाया जाता था। गिरोह एक बच्चे का सौदा 5 से 10 लाख रुपये तक में करता था।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पुलिस ने इस मामले में कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका/दीपिका नाग नाम की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में 5 से 6 लोगों के इस नेटवर्क में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार महिलाएं पहले भी नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल रही हैं।

मुफ्त डिलीवरी का झांसा देकर गर्भवती महिला को बुलाया रायपुर

पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के सुंदरगढ़ की रहने वाली एक गर्भवती महिला को कृतिका साहू ने मुफ्त डिलीवरी और इलाज का भरोसा देकर रायपुर बुलाया था। महिला 4 नवंबर को प्रसव के बाद बच्चे को जन्म देती है। आरोप है कि इसके बाद महिला और उसके नवजात बच्चे को गोगांव स्थित एक घर में बंधक बना लिया गया।आरोपियों ने प्रसव और इलाज में हुए खर्च की भरपाई के नाम पर महिला पर अपने बच्चे को बेचने का दबाव बनाया। महिला ने किसी तरह पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आजाद चौक थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

5 से 10 लाख रुपये में होता था नवजात बच्चों का सौदा

जांच में पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह नवजात बच्चों को 5 से 10 लाख रुपये तक में बेचता था। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क में 5 से 6 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। गिरोह के सदस्य कथित तौर पर गरीब और जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाते थे।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर फ्लाइट से भेजे जाते थे बच्चे

पुलिस के मुताबिक, नवजात बच्चों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए दूसरे शहरों में भेजने का नेटवर्क भी सक्रिय था। बच्चों को मुंबई, नागपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में फ्लाइट के माध्यम से पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है।

निजी अस्पतालों और डॉक्टरों की भूमिका भी जांच के दायरे में

तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों, फरार आरोपियों और रायपुर के कुछ निजी अस्पतालों तथा डॉक्टरों की संभावित भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल संबंधित अस्पतालों और डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय हो सकता है। अब जांच का मुख्य फोकस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूर्व में बेचे गए बच्चों का पता लगाने पर है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search