अपराधछत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन झांकी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 111 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लोहे के कड़े बरामद

रायपुर – राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर बड़ी संख्या में बदमाशों पर शिकंजा कसा है। मौके पर की गई सरप्राइज चेकिंग में पुलिस ने 111 से अधिक आरोपी, बदमाश और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

क्या-क्या मिला पुलिस के हाथ

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक चाकू और कैंची जब्त किए। इसके अलावा लगभग 20 किलो वजनी लोहे के कड़े भी पुलिस ने बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को झांकी स्थल से ही दबोचा गया।

पुलिस का सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search