छत्तीसगढ़देशविदेश

महापौर मीनल चौबे जापान दौरे पर, अंतरराष्ट्रीय मेयर फोरम में लेंगी हिस्सा

रायपुर। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे आज जापान दौरे पर है। उन्हें जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेयर फोरम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 14 से 16 अक्टूबर तक टोयोटा सिटी में आयोजित होगा। इसमें दुनिया के कई देशों के महापौर, नगर निकाय प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सम्मेलन में शहरी विकास के वैश्विक लक्ष्य, नवाचार और सतत विकास मॉडल पर विचार-विमर्श होगा। महापौर मीनल चौबे इस फोरम में रायपुर में चल रही विकास योजनाओं और नवाचारों का प्रस्तुतिकरण करेंगी। उनका यह दौरा रायपुर शहर के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस फोरम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र सतत विकास कार्यालय (UNOSD) की तरफ से किया जा रहा है। यह कार्यालय संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) के अंतर्गत काम करता है। आयोजन में UN-Habitat, UNCRD और टोयोटा सिटी प्रशासन भी साझेदार हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य है है कि, स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों (SDGs)को तेजी से लागू करने के सफल उदाहरणों को साझा करना। इसमें कई देशों के महापौर, स्थानीय निकाय प्रमुख और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

महापौर बनने के बाद दूसरा विदेश प्रवास

इससे पहले जुलाई में महापौर मीनल चौबे पांच दिवसीय इज़राइल दौरे पर गई थीं, जहां उन्होंने नगर निकायों में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक मशीनों और शहरी जीवन एवं सुरक्षा से जुड़े नवाचारों का अवलोकन किया था। इस अनुभव का लाभ रायपुर के विकास मॉडल को और सुदृढ़ बनाने में किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button