छत्तीसगढ़

रायपुर कैपिटल रीजन का नक्शा तैयार – 6 हजार वर्ग किमी में बसेगा ‘नया राजधानी क्षेत्र’, एक करोड़ होगी आबादी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों को एक साथ जोड़कर स्टेट कैपिटल के रूप में ‘रायपुर कैपिटल रीजन’ (Raipur Capital Region) का नक्शा तैयार कर लिया है। यह क्षेत्र राज्य का सबसे बड़ा आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनने जा रहा है। इसमें नया रायपुर, रायपुर, भिलाई, दुर्ग, चरौदा और कुम्हारी को शामिल किया गया है। कैपिटल रीजन का कुल क्षेत्रफल करीब 6,000 वर्ग किलोमीटर और अनुमानित आबादी लगभग एक करोड़ मानी जा रही है।

सीएम साय होंगे चेयरमैन, 250 अफसरों का सेटअप तैयार

रायपुर कैपिटल रीजन के लिए राज्य सरकार ने पूरा ढांचा तैयार कर लिया है। इस क्षेत्र के चेयरमैन होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। इसके लिए 250 अफसर-कर्मचारियों का सेटअप प्रस्तावित है, जिसे वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। माना जा रहा है कि 1 नवंबर 2025 या उससे पहले रायपुर कैपिटल रीजन का औपचारिक गठन हो जाएगा।

दिल्ली NCR की तर्ज पर होगी प्लानिंग

रायपुर कैपिटल रीजन को दिल्ली NCR मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
फंडिंग के लिए अलग वित्तीय तंत्र तैयार किया जा रहा है।
सभी क्षेत्रों में आधुनिक और समान इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी पर मंथन चल रहा है।
यह क्षेत्र पूरे छत्तीसगढ़ का ग्रोथ इंजन बनेगा।

1002918770 removebg previewरायपुर कैपिटल रीजन छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास का नया इंजन बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से न केवल रायपुर, भिलाई और दुर्ग क्षेत्र में आधुनिक शहरी ढांचा तैयार होगा, बल्कि पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। राजधानी क्षेत्र के लिए एक समर्पित वित्तीय ढांचा तैयार किया जा रहा है ताकि इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और निवेश के बड़े लक्ष्य समय पर पूरे किए जा सकें।उन्होंने कहा यह परियोजना दिल्ली-NCR की तर्ज पर तैयार की जा रही है। इससे पूरे क्षेत्र में समान रूप से आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी और राज्य को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता में रखा है-ओपी चौधरी,वित्त मंत्री

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button