छत्तीसगढ़

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर रायपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेराव करने निकले,पुलिस से झड़प

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पंडरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल रहे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, विकास उपाध्याय, कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नेशनल हेराल्ड मामले में की जा रही कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया।

भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई और कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है। यह कोर्ट के आदेश से साफ हो गया। उनका कहना है कि विपक्ष की आवाज को दबाने और डराने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाइयां की जा रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए पंडरी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी रही।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button