छत्तीसगढ़

Rajnandgaon को बड़ी सौगात, ₹10,500 करोड़ का यूरिया प्लांट लगाएगा गेल

डॉ.रमन सिंह के प्रयासों से जिले को ऐतिहासिक औद्योगिक सौगात

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के निरंतर प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व से जिले को एक ऐतिहासिक औद्योगिक उपलब्धि मिली है। देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ के निवेश से यूरिया निर्माण संयंत्र (Urea Plant) स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

यह निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ स्किल टेक कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जिसका आयोजन राज्य कौशल विकास विभाग और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने कुल ₹13,690 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिनमें सबसे बड़ा प्रस्ताव GAIL का रहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में प्रस्तुत इस प्रस्ताव के तहत राजनांदगांव में गैस पाइपलाइन आधारित यूरिया प्लांट की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना से जिले का औद्योगिक आधार मजबूत होगा और लगभग 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रस्तावित संयंत्र से प्रतिवर्ष करीब 1.27 मिलियन टन यूरिया का उत्पादन होगा, जिससे कृषि क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में 17 कार्य स्वीकृतइसी क्रम में जिले के समग्र विकास को गति देते हुए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹87.58 लाख की लागत से 17 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इनमें सामुदायिक भवन, व्यावसायिक परिसर, रंगमंच, सीसी रोड, मुक्तिधाम शेड और प्रतीक्षालय निर्माण जैसे जनहित के कार्य शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इन महत्वपूर्ण स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय राजनांदगांव को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button