छत्तीसगढ़देश

Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 ग्रेजुएट पदों पर भर्ती, 6 नवंबर तक करें आवेदन

रायपुर। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती का अवसर सामने आया है। भारतीय रेलवे ने 3,548 पदों की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस भर्ती में मालगाड़ी प्रबंधक के सबसे ज्यादा 2,750 पद शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट और मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

रेलवे NTPC भर्ती 2026

  • मालगाड़ी प्रबंधक 2,750
  • वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट 371
  • कनिष्ठ लेखा सह टाइपिस्ट 300
  • मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक 127

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

मालगाड़ी प्रबंधक: प्रारंभिक मूल वेतन ₹29,200 प्रतिमाह

वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट: प्रारंभिक मूल वेतन ₹29,200 प्रतिमाह

कनिष्ठ लेखा सह टाइपिस्ट: प्रारंभिक मूल वेतन ₹29,200 प्रतिमाह

मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक: प्रारंभिक मूल वेतन ₹35,400 प्रतिमाह

इसके अतिरिक्त नियमानुसार लागू भत्ते और अन्य सेवा लाभ मिलेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार, 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित है। पात्र आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अन्य पात्रता शर्तों और आरक्षण संबंधी नियमों की विस्तृत अधिसूचना में जांच करनी चाहिए।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 8 नवंबर 2026

आवेदन में संशोधन की अवधि: 9 से 18 नवंबर 2026

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), जहां लागू हो वहां टाइपिंग कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। चयन निर्धारित पात्रता शर्तों और भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा।

पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए लागू आरक्षण, आयु में छूट, लेखक की सहायता और अतिरिक्त समय जैसे प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है।

कहां करें ऑनलाइन आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन पोर्टल के माध्यम से भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RRB की आधिकारिक वेबसाइट: https://rrb.indianrailways.gov.इन

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://www.rrbapply.gov.इन

ध्यान दें: आवेदन करने से पहले CEN 06/2026 की आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search