छत्तीसगढ़ के तीन जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर/ राजनांदगांव / जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। अम्बिकापुर, राजनांदगांव और जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालयों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
अम्बिकापुर न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर संदिग्ध धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इसके बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही हैपुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तैनातआईजी दीपक झा ने धमकी भरे मेल की पुष्टि की हैं
राजनांदगांव जिला न्यायालय को भी मेल के जरिए बम रखने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंची। पूरे कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों भी इसी तरह की मेल धमकी अफवाह साबित हुई थी, फिर भी इस बार कोई चूक नहीं बरती जा रही।
जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन कोर्ट परिसर को तत्काल बंद कर सील कर दिया गया है। एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद।कोर्ट कार्यालय के ई-मेल पर आए संदिग्ध मेल की जांच जारी। पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
स्थिति पर प्रशासन की नजर: तीनों जिलों में पुलिस, बम स्क्वॉड और साइबर टीमों द्वारा मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर धमकी को अफवाह मानने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पर आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।




