छत्तीसगढ़

राजधानी में सरेआम ड्रग्स लेते युवकों के वीडियो वायरल

मोबाइल पर लाइन खींचते और कार में इंजेक्शन से सिंथेटिक ड्रग्स लेते युवक कैमरे में कैद

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का अवैध कारोबार बेलगाम होता नजर आ रहा है। शहर में सुखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की खुलेआम उपलब्धता के बीच युवकों द्वारा नशा करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने कानून-व्यवस्था और युवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक मोबाइल फोन पर ड्रग्स की लाइन खींचते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में कुछ युवक कार के भीतर इंजेक्शन (सिरिंज) के जरिए सिंथेटिक ड्रग्स लेते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो राजधानी के गांधी मैदान पार्किंग क्षेत्र के आसपास के हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

इन वीडियो के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नशे का जाल राजधानी के सार्वजनिक स्थलों और पार्किंग एरिया तक फैल चुका है। जानकारों का कहना है कि सिंथेटिक ड्रग्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए बेहद घातक है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, सघन चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी में इस तरह की घटनाएं सामने आना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि नशा मुक्ति और रोकथाम के प्रयासों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search