छत्तीसगढ़

Sir Breaking: छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया पूरी, अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 25 लाख वोटरों के नाम कटे, अब प्रदेश में 1,87,30,914 वोटर

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित किया गया। राज्यभर में यह अभियान 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर लगभग चार महीने तक निरंतर चला। अभियान के सभी चरणों के सफल क्रियान्वयन के पश्चात आज 21 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया।

अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली के अनुसार प्रदेश में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 2,34,994 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि (Net Addition) दर्ज की गई है।दावे-आपत्तियों की प्रक्रियामतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा प्रविष्टियों में सुधार से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के मध्य प्राप्त की गईं। सभी दावों-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया।

घर-घर सर्वे और प्रशासनिक सहभागिता

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गएमतदाताओं के मिलान, मैपिंग और सत्यापन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआमृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई। इस अभियान में33 जिला निर्वाचन अधिकारी,90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO),1990 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO),27,196 BLOs,38,846 बूथ लेवल एजेंट (BLA)सहित स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया, राजनीतिक दलों एवं नागरिक समाज का भी व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रमुख आंकड़े SIR से पहले मतदाता: 2,12,30,737

ड्राफ्ट सूची के बाद: 1,84,95,920

अंतिम सूची में मतदाता: 1,87,30,914

शुद्ध वृद्धि: 2,34,994 मतदाता

डिजिटलीकरण के अंतर्गत 1,84,95,920 गणना फॉर्म का पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया।

पारदर्शिता और डिजिटल पहल

SIR प्रक्रिया को ‘मिशन मोड’ में संचालित किया गया। जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुए, उनकी पुष्टि हेतु BLO और BLA के बीच बैठकें आयोजित की गईं। संबंधित सूचियां विधानसभा क्षेत्रवार CEO छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर प्रकाशित की गईं।सोशल मीडिया, प्रेस नोट, मतदाता जागरूकता वीडियो और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को निरंतर जानकारी दी गई। प्राप्त प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत रूप से समाधान किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का संदेश

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर यशवंत कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने प्रदेशवासियों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग के लिए बधाई और आभार व्यक्त किया।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु SIR के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ अंतिम मतदाता सूची में सम्मिलित किए गए आगामी अर्हता तिथि 01.10.2026 के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन प्राप्त किए गए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम सूची की1 फोटो युक्त प्रिंटेड कॉपी1 बिना फोटो की सॉफ्ट कॉपीनिःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button