छत्तीसगढ़अपराध

ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य सरगना बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। उसे रायपुर लाया जा रहा है, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी में है।

जानकारी के अनुसार, बाबू खेमानी “3 Stumps” नाम की ऑनलाइन सट्टा बुक का संचालक है और लंबे समय से मुंबई और भुवनेश्वर सहित अन्य शहरों में सट्टा कारोबार चला रहा था। खासतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के दौरान बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने की बात सामने आई है।

इस पूरे मामले का खुलासा रायपुर क्राइम ब्रांच ने किया था। पुलिस ने पहले अलग-अलग स्थानों से करीब 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने बाबू खेमानी का नाम मुख्य संचालक के रूप में बताया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से सट्टे से जुड़े कई अहम डिजिटल सबूत और वित्तीय लेन-देन की जानकारी भी मिल सकती है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के बड़े लेन-देन का भी खुलासा होगा।

रायपुर पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले में विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है। इस कार्रवाई को प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search