छत्तीसगढ़

PM के आह्वान पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रवक्ता बैटरी चलित वाहन से भाजपा कार्यालय पहुंचे

रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रवक्ता बैटरी चलित वाहन से भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा प्रवक्ता अनुराग ठाकुर, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी और उमेश घोरमोड़े ने इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग के जरिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है। पश्चिम एशिया में जारी संकट और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे समय में इलेक्ट्रिक वाहनों और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी हो गया है।

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार आत्मनिर्भर और हरित ऊर्जा आधारित भारत की दिशा में काम कर रहे हैं।प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने के दौरान नेताओं ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग न सिर्फ प्रदूषण कम करेगा, बल्कि ईंधन पर निर्भरता भी घटाएगा। भाजपा नेताओं ने इसे पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बड़ा कदम बताया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search