छत्तीसगढ़अपराध

कंटेनर के गोपनीय चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, 2 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त; यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

ड्राइवर सीट के ऊपर बनाया था गोपनीय चेंबर

पुलिस के मुताबिक, चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी कर एक कंटेनर ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर बना हुआ मिला। इसी चेंबर में गांजा छिपाकर रखा गया था।पुलिस ने चेंबर से 192 पैकेटों में भरा 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गांजा, ट्रक और मोबाइल सहित कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा

गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search