छत्तीसगढ़

पीएम मोदी की अपील का असर, छत्तीसगढ़ में सरकारी वाहनों के पेट्रोल-डीजल खर्च में हो सकती है कटौती

रायपुर। नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में सरकारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल के उपयोग में कटौती को लेकर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीरता से अमल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग और ईंधन बचत को लेकर जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

सीएम के इस बयान को प्रशासनिक खर्चों में कमी और संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने देशवासियों से की थी अपील

नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती वैश्विक ईंधन कीमतों के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि हर नागरिक को देशहित में ईंधन बचाने और अनावश्यक खर्च कम करने की दिशा में योगदान देना चाहिए।

पीएम मोदी ने लोगों से ये सुझाव दिए थे कि पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करेंजहां संभव हो, “वर्क फ्रॉम होम” अपनाएंमेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। कार पूलिंग को बढ़ावा दें। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर जोर दें। अनावश्यक विदेशी यात्राओं और खर्च से बचें। देशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आयात कम करने पर ध्यान दें।

पीएम मोदी ने कहा था कि “हर छोटा प्रयास भी देशहित में बड़ा योगदान दे सकता है।” इसी अपील के बाद कई राज्यों में सरकारी स्तर पर ईंधन बचत और खर्च में कटौती को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search