छत्तीसगढ़

खल्लारी माता मंदिर रोप-वे हादसा: कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई 6 सदस्यीय समिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप-वे हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा कदम उठाया है। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत और कई अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने जांच समिति का गठन किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में 6 सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। यह समिति मौके पर जाकर घटना की विस्तृत जांच करेगी।

इन नेताओं को मिली जांच की जिम्मेदारी

गठित समिति में निम्नलिखित सदस्यों को शामिल किया गया है

– द्वारिकाधीश यादव – संयोजक (विधायक एवं जिला अध्यक्ष)

– चातुरी नंद – सदस्य (विधायक, सरायपाली)

– अमरजीत चावला – सदस्य (पूर्व प्रभारी महामंत्री, पीसीसी)

– विनोद चंद्राकर – सदस्य (पूर्व विधायक)

– रश्मि चंद्राकर – सदस्य (पूर्व जिला अध्यक्ष)

– केशव चंद्राकर – सदस्य (अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग

मौके पर पहुंचकर होगी विस्तृत जांच: समिति के सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों, स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा करें। साथ ही, घटना के कारणों और जिम्मेदारियों की गहराई से जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपें।

हादसे ने उठाए कई सवाल: इस दुखद घटना ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था, रोप-वे की गुणवत्ता और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने इस मामले में जवाबदेही तय करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी तेज कर दी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button