छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दिखा दुर्लभ सफेद भालू, मरवाही क्षेत्र में दहशत

मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में मंगलवार सुबह एक दुर्लभ सफेद भालू दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह भालू बसंतपुर, आमाडाड़ और नवागांव के रिहायशी क्षेत्रों में घूमता नजर आया, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने सफेद रंग के इस भालू को गांव के आसपास घूमते देखा और इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।

वन विभाग के अनुसार यह भालू सामान्य प्रजाति का ही हो सकता है, लेकिन उसके शरीर का रंग दुर्लभ आनुवंशिक परिवर्तन या पिगमेंटेशन की कमी के कारण सफेद दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञ इसे बेहद दुर्लभ घटना मान रहे हैं।

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि जंगलों की कटाई, प्राकृतिक आवास में कमी और पानी के संकट के कारण वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ वन्यजीवों की गतिविधियां भी रिहायशी इलाकों के आसपास बढ़ रही हैं।

वन विभाग की टीम लगातार भालू की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या वन्यजीव को नुकसान न पहुंचे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search