छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अकवान’ ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, 50 फीसदी धान खराब होने का दावा

बेमौसम बारिश से खेतों और खलिहानों में रखा धान भीगा, गुणवत्ता प्रभावित होने से उचित दाम मिलने की चिंता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में रखी फसल बारिश की चपेट में आ गई है। किसान धान को सुखाने और उसकी छंटाई में जुटे थे, लेकिन अचानक मौसम बदलने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। कई किसानों ने धान की गुणवत्ता खराब होने और आर्थिक नुकसान की आशंका जताई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा और पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बारिश से करीब 50 फीसदी धान खराब होने का दावा

बारिश के कारण किसानों का काटकर रखा धान भीग गया है। किसानों का कहना है कि लगातार मौसम की मार से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसल तैयार होने और कटाई के बाद उसे सुरक्षित रखने के समय बारिश होने से परेशानी और बढ़ गई है।किसानों के मुताबिक, बारिश के चलते करीब 50 प्रतिशत धान खराब हो चुका है। धान भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिससे उपज के उचित दाम मिलने को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

किसानों ने की उचित मुआवजे की मांगप्र

भावित किसानों ने शासन-प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता जरूरी है, ताकि वे आगे की खेती और घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने दिया राहत का भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है। चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। सर्वे के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सर्वे के बाद स्पष्ट होगी नुकसान की तस्वीर

बेमौसम बारिश से धान की फसल और कटाई के बाद रखे गए अनाज को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन सर्वे के बाद ही स्पष्ट होगा। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द सर्वे पूरा कर राहत राशि उपलब्ध कराएगा, जिससे मौसम की मार से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search