छत्तीसगढ़

Champa Korba RailLine: ₹755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेल अधोसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 755 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्र में रेल परिवहन क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परियोजना को स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चांपा-कोरबा रेलखंड देश के प्रमुख कोयला परिवहन मार्गों में शामिल है। तीसरी रेल लाइन के निर्माण से कोयले के परिवहन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे बिजली उत्पादन और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रेल परिचालन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से यात्री सुविधाओं में भी सुधार आएगा। ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होने से यात्रियों को राहत मिलेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

गौरतलब है कि कोरबा देश के प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में तीसरी रेल लाइन का निर्माण माल परिवहन के साथ-साथ यात्री सेवाओं को भी अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search