Korea Case: कोरिया हत्या मामले पर CM साय का बड़ा बयान, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा, कहा- मामला मेरे संज्ञान में है, आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, पुलिस कर रही जांच

रायपुर। कोरिया जिले के नौगई गांव में हुई सनसनीखेज हत्या और आगजनी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि घटना के संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गौरतलब है कि कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत उत्खनन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक घटना हुई थी। इस दौरान भाजपा नेता लल्ला सिंह और भाई की कार में जलकर मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।




