छत्तीसगढ़

CG Visit: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 12 जून को आएंगे छत्तीसगढ़, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh 12 जून से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न सरकारी और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा वस्त्र एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

दौरे के पहले दिन केंद्रीय मंत्री रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा वे हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और टेक्सटाइल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।

अपने दौरे के दौरान गिरिराज सिंह सड्डू, बैरन बाजार और शांति नगर क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे।13 जून को केंद्रीय मंत्री सफाई अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे सदर बाजार-बुढ़ातालाब क्षेत्र में जनसंपर्क कर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।

केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search