छत्तीसगढ़

रायपुर में भवन परमिशन में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, 5 इंजीनियर 1 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

रायपुर। भवन अनुज्ञा (Building Permission) प्रक्रिया में लापरवाही और बार-बार तकनीकी गड़बड़ी करने वाले 5 पंजीकृत इंजीनियरों के खिलाफ नगर निगम रायपुर ने सख्त कार्रवाई की है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी 5 इंजीनियरों को एक वर्ष की अवधि के लिए ब्लैकलिस्ट करने के आदेश जारी किए हैं।

भवन अनुज्ञा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि संबंधित इंजीनियरों ने बीपीएमएस (Building Permission Management System) पोर्टल पर प्रस्तुत आवेदनों में बार-बार तकनीकी त्रुटियां कीं। इसके चलते कई प्रकरण लगातार री-असाइन होते रहे और भवन अनुज्ञा आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं हो सका।

नोटिस के बाद भी जवाब संतोषजनक नहीं

निगम अधिकारियों के अनुसार, अनियमितताओं को लेकर संबंधित इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। प्राप्त स्पष्टीकरणों की जांच के बाद उन्हें संतोषजनक नहीं पाया गया। वहीं, एक मामले में निर्धारित समयावधि में जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया गया।

इसके बाद निगम आयुक्त ने भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से पांचों इंजीनियरों को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया।एक साल तक BPMS पोर्टल पर आवेदन नहीं कर सकेंगेब्लैकलिस्ट अवधि के दौरान ये सभी 5 पंजीकृत इंजीनियर नगर निगम रायपुर के BPMS पोर्टल के माध्यम से किसी भी प्रकार का नया भवन अनुज्ञा आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे। उनके नाम से कोई नया आवेदन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने स्पष्ट किया कि भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में लापरवाही, दस्तावेजों की कमी, तकनीकी त्रुटि अथवा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। भविष्य में किसी पंजीकृत आर्किटेक्ट या इंजीनियर द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search