छत्तीसगढ़खेल

रायपुर में ₹250 से ₹70 हजार तक की टिकट! भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों के लिए जानिए पूरा प्राइस

तीनों मैचों की सीरीज टिकट ₹499 में, दो टिकटों का कॉम्बो ₹350 में; 12 अक्टूबर शाम 4 बजे से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बिक्री

रायपुर। रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रायपुर में होने वाले टी-20 मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमतें आज जारी कर दी गई है। नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को होने वाले मैचों के लिए टिकट की शुरुआती कीमत ₹250 रखी गई है। वहीं, कॉरपोरेट श्रेणी के पैकेज के लिए दर्शकों को ₹70 हजार तक खर्च करने होंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बात यह है कि तीनों मैचों की सीरीज टिकट ₹499 में उपलब्ध होगी। इसके अलावा दो टिकटों का कॉम्बो ₹350 में मिलेगा। टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

₹250 से ₹3,500 तक टिकटों की कीमत

मैच देखने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध होंगे। लोअर स्टैंड के स्टैंड नंबर 2 से 9 तक की टिकट कीमत ₹250 रखी गई है। अन्य श्रेणियों की कीमत इस प्रकार है:

  • लोअर स्टैंड: ₹250
  • दो टिकटों का कॉम्बो: ₹350
  • तीनों मैचों की सीरीज टिकट: ₹499
  • सिल्वर: ₹2,000
  • गोल्ड: ₹2,500
  • प्लैटिनम: ₹3,500
  • सिंगल कॉरपोरेट टिकट: ₹3,500
  • कॉरपोरेट पैकेज: ₹70,000

एक आईडी से खरीद सकेंगे 6 टिकट

टिकट पूरी तरह डिजिटल होंगे। दर्शकों को अलग से फिजिकल टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल टिकट के क्यूआर कोड को स्कैन कर स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।एक व्यक्ति एक आईडी से एक बार में अधिकतम 6 टिकट खरीद सकेगा। टिकट बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

ग्राउंड वाटर मामले में मिली क्लीयरेंस

स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर ग्राउंड वाटर के इस्तेमाल से संबंधित एनजीटी प्रकरण भी चर्चा में रहा है। दी गई जानकारी के अनुसार, मैच आयोजन के लिए न्यायालय से क्लीयरेंस मिल गया है।स्टेडियम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है। इसके अलावा पानी के इस्तेमाल पर नजर रखने के लिए फ्लो मीटर भी लगाया गया है, जिससे मैदान में उपयोग किए जा रहे पानी की मात्रा का पता लगाया जा सकेगा।

डिजिटल टिकट से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

दर्शकों को फिजिकल टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। टिकट पूरी तरह डिजिटल रहेंगे और क्यूआर कोड स्कैन करके स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। एक व्यक्ति एक आईडी से एक बार में अधिकतम छह टिकट खरीद सकेगा।

16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीनों टी-20 मुकाबले शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। टिकट बिक्री शुरू होने के बाद दर्शक अपनी पसंद की श्रेणी के अनुसार टिकट खरीद सकेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search