छत्तीसगढ़

IIM में ट्रेनिंग, अब जिलों में तैनाती: CM फेलोशिप के 36 युवा सरकारी योजनाओं को देंगे रफ्तार

रायपुर – छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम के दूसरे बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात कर संवाद किया। ये युवा अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे और सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम शुरू की गई है। इसके दूसरे बैच के 36 बेटे-बेटियों से मुलाकात कर उनसे संवाद करने का अवसर मिला। ये युवा अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं। इनमें इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन विभाग की स्थापना भी की गई है, ताकि लोगों को बेहतर प्रशासन और सुशासन उपलब्ध कराया जा सके। फेलोशिप के दूसरे बैच के युवाओं ने तीन महीने तक आईआईएम में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब ये युवा विभिन्न जिलों में जाकर कलेक्टरों के साथ काम करेंगे और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा कि इन युवाओं की जिम्मेदारी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर बनाने और यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण होगी कि योजनाओं का लाभ सही तरीके से आम लोगों तक पहुंचे। युवा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन की मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने फेलोशिप के दूसरे बैच के सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन में आगे बढ़ें और अपने कार्यों से छत्तीसगढ़ के साथ देश का नाम रोशन करें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search