छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 152 केस, कोरोना के 2 मरीज मिले; स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है, इसलिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

स्वाइन फ्लू के 152 मरीज, 114 स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज एक्टिव हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना के भी 2 मरीज मिले हैं।मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्थास्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए पहले लगाए गए टीकों की वजह से लोगों में इम्यूनिटी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल और मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था की गई है।

लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। लक्षण नजर आने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच और आवश्यक इलाज करवाएं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search