छत्तीसगढ़

नितिन नवीन ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य की जानकारी ली

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किरण सिंह देव की सेहत में सुधार को लेकर कुशलक्षेम जाना और जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। किरण सिंह देव ने मुलाकात के दौरान नितिन नवीन के स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का दिल्ली में इलाज चल रहा है। इसी बीच भाजपा के नेताओं के मुताबिक उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, किरण सिंह देव जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ लौटेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search