BSP स्क्रैप मामले की CBI जांच पर बोले CM साय- ‘दूध का दूध, पानी का पानी होगा’

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े कथित स्क्रैप चोरी मामले में CBI जांच को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की CBI जांच हो रही है और जांच के बाद दूध का दूध, पानी का पानी होगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े कथित स्क्रैप चोरी के मामले में लंबे समय से केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की जा रही थी। विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद मामले को लेकर जांच की मांग लगातार उठती रही। अब मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जायगी। गृह मंत्रालय की ओर से राजपत्र जारी किए जाने के बाद CBI जांच का रास्ता साफ होने की बात कही जा रही है।
CM साय बोले- जांच में सब कुछ स्पष्ट होगा
मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि “लोहा चोरी मामले में CBI जांच हो रही है। दूध का दूध, पानी का पानी होगा।”मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद BSP स्क्रैप मामले की जांच को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब CBI की जांच में कथित स्क्रैप चोरी से जुड़े आरोपों और पूरे मामले की वास्तविकता सामने आने का इंतजार है।
विधायक रिकेश सेन ने उठाया था मुद्दा
BSP से जुड़े कथित स्क्रैप चोरी मामले को लेकर विधायक रिकेश सेन ने शिकायत करते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की थी। मामले की जांच CBI से कराने को लेकर लगातार मांग उठाई जाती रही।
अब CBI जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद जांच एजेंसी द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों, आरोपों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच के निष्कर्ष के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।




