छत्तीसगढ़

कवर्धा कामठी विवाद: HM विजय शर्मा बोले- माता वही विराजेंगी जहां विराजती आ रही हैं; नक्सलियों से वार्ता पर सख्त संदेश

कवर्धा/रायपुर – कवर्धा के कामठी गांव में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना को लेकर हुए विवाद पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने मामले पर साफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी और माता जिस स्थान पर विराजती आ रही हैं, वहीं स्थान रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने पंडाल हटाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि माता मंदिर में ही विराजेंगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वहीं नक्सलियों से वार्ता के मसले पर भी HM विजय शर्मा ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से बातचीत तभी संभव है। जब वे दो काम तुरंत बंद करें। बस्तर की जनता के ऊपर हमले रोकें और जंगल में रखे गए IED/विस्फोटक निकालें। शर्मा ने स्पष्ट कहा कि तब तक किसी भी तरह की वार्ता पर विचार नहीं किया जाएगा।

जाने क्या हैं कामठी गांव का मामला

जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के कामठी गांव में रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया था। यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा पंडाल उखाड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में हिन्दू पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search