
रायपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस मुलाकात के जरिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच आपसी सद्भाव और मानवीय रिश्तों का संदेश भी सामने आया।
दीपक बैज ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंध और मानवीय संवेदनाएं अपनी जगह बनी रहनी चाहिए।




