छत्तीसगढ़राजनीति

सुखदेव भगत 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर में कांग्रेस की बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस के सांसद एवं छत्तीसगढ़ के AICC प्रभारी सुखदेव भगत 6 से 9 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर, कांकेर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित संगठनात्मक बैठकों, धार्मिक कार्यक्रमों और जन आंदोलनों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, सुखदेव भगत 6 अक्टूबर को इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5138 से नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि 9 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आगमन के बाद वे रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

कांकेर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक और वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे राजीव भवन, कांकेर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे कांकेर से जगदलपुर के लिए रवाना होकर शाम 6 बजे सर्किट हाउस, जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के करेंगे दर्शन

8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सुखदेव भगत जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन, दंतेवाड़ा में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।दोपहर 2:30 बजे दंतेवाड़ा से हितालकुडुम-सातधार और बारसूर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे हितालकुडुम-सातधार पहुंचकर बोधघाट बांध परियोजना से प्रभावितों की बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम 5 बजे हितालकुडुम से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे सर्किट हाउस, जगदलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

9 अक्टूबर को जगदलपुर में बैठक के बाद रायपुर लौटेंगे

दौरे के अंतिम दिन 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जगदलपुर के कांग्रेस भवन में आयोजित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद रात 9:30 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5347 से रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 11:25 बजे नई दिल्ली पहुंचने के साथ उनका छत्तीसगढ़ दौरा संपन्न होगा।

सुखदेव भगत का यह दौरा मुख्य रूप से बस्तर संभाग में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, जिला स्तरीय बैठकों और स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search